रामपुर: सिविल लाइन क्षेत्र स्थित वृद्धाश्रम में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व
Rampur, Rampur | Aug 9, 2025 शनिवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में रक्षाबंधन का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी ने बताया कि इस मौके पर वृद्धजनों ने एक-दूसरे को राखी बांधी, रोली से टीका किया और मिठाई खिलाकर इस पवित्र त्योहार का आनंद लिया।