पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया सदर थाना क्षेत्र के मोहनलाल बजाज गर्ल्स हाई स्कूल में HPV टीका लगते ही छात्रा की तबीयत बिगड़ी, GMCH में भर्ती
Purnea East, Purnia | Apr 25, 2026
पूर्णिया सदर थाना क्षेत्र के मोहनलाल बजाज गर्ल हाई स्कूल में एचपीवी वैक्सीन लगाते ही स्कूली छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में इलाज के लिए GMCH में एडमिट कराया गया ।छात्रा की पहचान गुलाबबाग मोहनकुंडा वार्ड-4 निवासी मो. आरिफ की बेटी 15 वार्षिया आलिया परवीन के रूप में हुई है.वैक्सीन से छात्रा के चेहरे में सूजन आ गई है। सांस लेने में तकलीफ होने लगी।