गढ़वा: ट्रेजरी घोटाले की जांच में गढ़वा पुलिस को क्लीन चिट, वेतन भुगतान में नहीं मिली कोई गड़बड़ी: एसपी
Garhwa, Garhwa | Apr 17, 2026 झारखंड पुलिस विभाग में सामने आए ट्रेजरी घोटाले को लेकर गढ़वा जिले में भी कराई गई आंतरिक जांच में पुलिस विभाग को क्लीन चिट मिली है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा उपायुक्त कार्यालय के स्टाफ की ओर से अभिलेखों की पड़ताल की गई, लेकिन गढ़वा जिले में ट्रेजरी से वेतन भुगतान में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं