जमुआ: खरगडीहा में विद्युत शिकायत निवारण शिविर, उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी गईं, कई मामलों का मौके पर समाधान
Jamua, Giridih | May 14, 2026 जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव के निर्देशानुसार गुरुवार को 11 बजे गिरिडीह विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के अंतर्गत पीएसएस खरगडीहा परिसर में “विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण एवं जागरूकता शिविर” का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंचे और अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन अधिकारियों को सौंपे।