जहानाबाद: ज्योति कलश रथ के सम्मान में गायत्री परिवार द्वारा शहर में रोड शो आयोजित, सैंकड़ों लोग शामिल हुए
शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में अखिल विश्व गायत्री परिवार के जहानाबाद इकाई के द्वारा जिले में ज्योति कलश रथ के आगमन पर उनके सम्मान में रोड शो का आयोजन किया गया जिसमें गायत्री परिवार के सैकड़ों परिजनों ने भारी उत्साह से भाग लिया और आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा और माता भगवती देवी शर्मा के मनुष्य में देवत्व जगाने के किए गए आवाहन को लेकर समर्पित दिखे।