चौपारण: पडरिया की खुशबू यादव ने BPSC परीक्षा में पाई सफलता, असिस्टेंट डायरेक्टर चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट पद पर चयन
चौपारण: पडरिया गांव में अपने ननिहाल डॉ. मोहन यादव के यहां रहकर पढ़ाई कर रही खुशबू यादव ने बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए असिस्टेंट डायरेक्टर, चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।