कुडू: लोहरदगा की अर्चना कुमारी प्रमंडल स्तरीय गायन प्रतियोगिता में दिखाएगी हुनर, झारखंड स्कूल टैलेंट सर्च 2026 में मिला मौका।
Kuru, Lohardaga | Oct 23, 2026 झारखंड स्कूल टैलेंट सर्च 2026 के तहत आयोजित सूर और ताल संग्राम की प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में लोहरदगा जिले की प्रतिभाशाली छात्रा अर्चना कुमारी अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी। शुक्रवार अपराह्न लगभग 3:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार, प्रतियोगिता का आयोजन 24 अक्टूबर 2026 को अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव विद्यालय (जिला स्कूल), रांची में किया जाएगा।