रामगढ़ चौक: शर्मा गांव के समीप पिकअप वाहन और बुलेट की टक्कर,बुलेट सवार दो युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल।
लखीसराय जमुई मुख्य मार्ग स्थित शर्मा के समीप शनिवार 3 बजे पिकअप वाहन और बुलेट बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी।जिसमें बुलेट बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से गिरकर घायल हो गया।वहीं बुलेट पर सवार एक लड़की को मामूली चोटें आई है।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज हेतु लखीसराय सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज जारी है।