पीलीबंगा: गोलूवाला थाना क्षेत्र के अमर सिंह वाला बस स्टैंड के पास सड़क हादसा, दो कारों में टक्कर, कोई जनहानि नहीं हुई
गोलूवाला थाना क्षेत्र के अमर सिंह वाला बस स्टैंड के नजदीक आज गुरुवार को दो कारों की आपस में भिड़ंत हो गई।बताया जा रहा है कि दोनों कारे कैंची की तरफ से आ रही थी, तभी बस स्टैंड के पास आगे पीछे कारों में टक्कर हो गई ।गनीमत यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई हालांकि वाहनों का नुकसान हुआ है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।