रायबरेली: धौरहरा गांव में पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई गुहार, भूमि धरी जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया
Raebareli, Raebareli | Jun 23, 2026
23 जून मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पीड़ित परिवार न्याय की मांग करने के लिए पहुंचा। पीड़ित महिला के द्वारा जानकारी दी गई, कि गांव निवासी उक्त व्यक्ति भूमि धरी जमीन पर जबरन कब्जा कर टीन सेड रखवा लिया है। जिसकी शिकायत थाने मे की गई। परंतु कार्यवाही नहीं हुई । पीड़िता के साथ व उनके परिवार के साथ दबंगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है।