बाराचट्टी: सोभ जीटी रोड पर कार ने दो लड़कियों को टक्कर मारी, गंभीर हालत में अस्पताल रेफर
बाराचट्टी थाना क्षेत्र के सोभ में जीटी रोड पैदल पार कर रही दो लड़कियों को एक तेज रफ्तार में आ रही कार ने अपने चपेट में ले लिया इस दौरान दोनों लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे CHC इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना बुधवार की करीब 1:30 दिन के आसपास हुई है। घायल गुंजा कुमारी और रिया कुमारी दहियार गांव और सरवां के हैं।