श्रीनगर: श्रीनगर प्रखंड के राजस्व कर्मचारी के निधन पर अंचल कार्यालय में आयोजित की गई शोक सभा
अंचल कार्यालय श्रीनगर में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी महेश पोद्दार का दिल्ली में इलाज के दौरान गुरुवार को निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर से अंचल कार्यालय सहित पूरे प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को दो बजे अंचलाधिकारी निकिता अग्रवाल की अध्यक्षता में श्रीनगर अंचल कार्यालय परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया।