घोड़ाडोंगरी: सारणी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी नोएडा से गिरफ्तार, सोशल मीडिया के खतरों पर सवाल
सोशल मीडिया के जरिए नाबालिगों को फंसाने के मामलों में एक और गंभीर घटना सामने आई है। सारणी पुलिस ने 14 वर्षीय नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी 21 वर्षीय युवक अमित सैनी को नोएडा से गिरफ्तार किया है। आरोपी बहलोलपुर, सेक्टर-62 (नोएडा) का निवासी बताया जा रहा है और मजदूरी करता है।