मुरैना नगर: नीट ड्यूटी पर जा रहे प्रधान आरक्षक और आरक्षक को तेज रफ्तार कार ने रौंदा,शव गृह चौराहा फिर बना हादसों का केंद्र।
मुरैना के शव गृह चौराहे पर रविवार सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार प्रधान आरक्षक मोहित शुक्ला और आरक्षक सतेंद्र सिंह गुर्जर को टक्कर मार दी। दोनों नीट परीक्षा ड्यूटी के लिए केंद्रीय विद्यालय जा रहे थे। हादसे में दोनों गंभीर घायल हुए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों ने चौराहे पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की। हालत स्थिर बताई गई।