अमानगंज: देवरी मोड़ पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, अमानगंज से कटनी रेफर
देवरी मोड़ के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में मोटर बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि युवक अपनी बाइक से जा रहा था, तभी सामने से आए ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया