सूरतगढ़: निजी फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ उबाल, उपखंड कार्यालय के आगे सभा में मुहिम को मिला समर्थन, फाइनेंस कर्मियों ने दिया धरना
सूरतगढ़ मे निजी फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ विवाद शुक्रवार को तूल पकड़ गया। समाजसेवी राकेश बिश्नोई के नेतृत्व मे उपखंड कार्यालय के आगे सभा हुई। इस सभा मे पीड़ितों और नागरिकों ने बिश्नोई कि मुहिम को समर्थन दिया। एक पीड़ित ने तो राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु तक की मांग की। दूसरी ओर फाइनेंस कर्मचारियों ने भी बिश्नोई पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाना के आगे धरना दिया।