गाण्डेय: गांडेय के गादी सिरसिया में झामुमो नेता के प्रयास से जले ट्रांसफार्मर के कारण बाधित बिजली आपूर्ति बहाल हुई
Gandey, Giridih | May 29, 2026
गांडेय के गादी सिरसिया गांव के नीचे टोला में झामुमो युवा नेता पिंटू यादव के प्रयास से पिछले कुछ दिनों से जले ट्रांसफार्मर के कारण बाधित बिजली आपूर्ति आखिरकार बहाल हो गई। जिसको लेकर शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे के आसपास स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए बिजली विभाग व युवा नेता पिंटू यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।