झालरापाटन: पाट्लया लोढान गांव में 6 माह की गर्भवती से रिश्तेदारों ने की मारपीट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, शिशु की जांच जारी
झालावाड़ के पाट्लया लोढान गांव में एक 6 माह की गर्भवती महिला को उसके ही रिश्तेदारों ने पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को उपचार के लिए झालावाड़ के जनाना अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।अस्पताल चौकी पुलिस ने गुरुवार दोपहर 12 बजे बताया कि पीड़िता की पहचान रामपुरिया गांव निवासी दुर्गी बाई (पत्नी राधेश्याम) के रूप मेहै।