बलौदाबाज़ार: बलौदाबाजार में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस, नेताओं ने संगठन को मजबूत करने का दिया संदेश
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिला कार्यालय में धूमधाम से भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया। इसकी शुरुआत भाजपा का ध्वज फहराकर किया गया। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष आनंद यादव, वरिष्ठ नेता विजय केशरवानी, टेसू लाल धुरंधर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।