अमरपुर: भोरा बांध के चेक डैम निर्माण पर ग्रामीणों का विरोध, ह्यूम पाइप चौड़ा करने की मांग
Amarpur, Banka | May 4, 2026 भोरा बांध के चेक डैम निर्माण पर ग्रामीणों का विरोध, ह्यूम पाइप चौड़ा करने की मांग गोपालपुर स्थित भोरा बांध में बन रहे चेक डैम का निर्माण कार्य ग्रामीणों ने रोक दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि बांध में केवल एक फीट मोटी ह्यूम पाइप लगाई जा रही है, जिससे बरसात के दिनों में करीब 500 बीघा कृषि भूमि में पानी भरने का खतरा उत्पन्न हो सकता है।