बोध गया: बोधगया से 14 वर्षीय किशोर लापता, बोधगया एसडीपीओ ने लोगों से की तलाश के लिए सोशल मीडिया पर तस्वीर किया जारी
Bodh Gaya, Gaya | Jun 19, 2026 बोधगया थाना क्षेत्र के नावा टोला गोशल चक गांव से 14 वर्षीय एक किशोर अचनक लापता हो गया है। लापता किशोर की पहचान मोहित कुमार के रूप में हुई है। वह विनोद पाल का पुत्र है।बोधगया एसडीपीओ सौरभ जायसवाल ने शुक्रवार की शाम 4 बजे बताया कि मोहित कुमार गुरुवार को बिना किसी को बताए घर से कहीं चला गया और देर शाम तक वापस नहीं लौटा।