सीतापुर: सांडा में खेत में काम कर रहे युवक को जहरीले सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर उपचार जारी
जनपद के सकरन थाना क्षेत्र के सांडा गांव में रहने वाले एक युवक को खेत में काम करते समय जहरीले सांप ने काट लिया था जिसके बाद युवक की हालत बिगड़ने लगी थी परिवार की सदस्यों के द्वारा युवक को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था जहां से डॉक्टर ने सीतापुर के जिला अस्पताल भेज दिया जहां उपचार जारी है।