बिछुआ: बिछुआ में आज रात होगा कव्वाली का धमाकेदार मुकाबला
बिछुआ में कव्वाली का धमाकेदार मुकाबला आज रात बिछुआ। पावर हाउस रोड स्थित हजरत बाबा बगदादी शाह रहमतुल्लाह अलैह के दरबार में आज रविवार रात 10 बजे कव्वाली का शानदार मुकाबला होगा। मुल्क के मशहूर कव्वाल कमर वारसी लखनऊ और शाहिद नूर कव्वाल भोपाल बाबा की शान में एक-से बढ़कर एक कलाम पेश करेंगे। शाम 7 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत बताई गई है। भक्तों में जबरदस्त उत्साह।