महसी: रामपुर धोबियाहार में दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने मचाया तांडव, नगदी सहित जेवरात चुराए, करीब तीन लाख की चोरी
खैरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर धोबियाहार गांव निवासी फौजदार के घर में घुसे चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे घटना की जानकारी हुई। सूचना पुलिस को दी मौके पर उप निरीक्षक चंदेश्वर प्रकाश मिश्रा पहुंचे और घटना की जांच की। पीड़ित के मुताबिक 45 हजार नगदी, करीब डेढ़ लाख की सोने की मुहर, एक लाख से अधिक का जेवरात चोर चुरा ले गए हैं।