करपहाड़िया गांव में जलभराव की समस्या गंभीर रूप ले रही है। ग्रामीण अरविंद सिंह ने गुरुवार दोपहर डीएम कार्यालय में शिकायती पत्र देकर समाधान की मांग की। उन्होंने बताया कि गांव की रास्ते कच्चे और जर्जर होने के कारण बारिश में जलभराव विकराल हो जाता है। पूर्व में भी अधिकारियों को शिकायत की गई थी, लेकिन समस्या जस की तस है। प्रशासन ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की।