सुपौल: भपतियाही में मूंग तोड़ रही महिला की सर्पदंश से मौत, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
Supaul, Supaul | Jun 23, 2025 सुपौल के भपटियाही थाना क्षेत्र के भपटियाही पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 05 में सोमवार को खेत में मूंग तोड़ रही एक महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। मृतका की पहचान अमेरिका देवी (उम्र लगभग 40 वर्ष) पति अरुण मेहता के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि अमेरिका देवी अपने घर से पश्चिम दिशा में स्थित खेत में मूंग की फसल तोड़ रही थी, तभी अचानक एक विषैले सांप ने उसके पैर