सहारनपुर: पाइनवुड स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री के सामने भक्ति प्रस्तुति से जीता दिल, पीएम मोदी ने की तालियों से सराहना
सहारनपुर के पाइनवुड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे उद्घाटन समारोह के दौरान माँ डाट काली देवी मंदिर में भक्ति प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में बच्चों ने भजन और आरती की भावपूर्ण प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।