सारंगपुर: सारंगपुर तहसील में पंकज भंडारी बने कांग्रेस के जिला सचिव
कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह के निर्देशानुसार कांग्रेस पार्टी की जिला कार्यकारिणी का गठन आज मंगलवार की शाम 3:00 बजे किया गया, जिसमें सारंगपुर तहसील के भेसवा माताजी के पंकज भंडारी को कांग्रेस जिला सचिव नियुक्त किया गया है, भंडारी की नियुक्ति पर इष्ट मित्रों और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।