कैंपियरगंज: जंगल कौड़ियां ब्लॉक प्रमुख कक्ष के एसी में चोरी की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में तार क्षतिग्रस्त निकला
गोरखपुर के जंगल कौड़ियां ब्लॉक मुख्यालय में ब्लॉक प्रमुख कक्ष के एसी का कूलिंग पाइप चोरी होने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। बीडीओ द्वारा पुलिस को भेजे गए पत्र के वायरल होने पर जांच शुरू की गई। पुलिस जांच में पता चला कि एसी की पीसीपी लाइन केवल क्षतिग्रस्त हुई थी, चोरी नहीं हुई थी।