सांगानेर: जयपुर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम सम्मेलन आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- महिलाओं को मिल रहा सम्मान और नेतृत्व
केंद्र की मोदी सरकार नारी शक्ति वंदन बिल विशेष सत्र के माध्यम से संसद में पेश करने जा रही है। इस बिल के प्रचार-प्रसार को लेकर देशभर में भाजपा सरकार और संगठन दोनों ही जोर-शोर से लगे हुए हैं। अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए इस बिल की भूमिका को आमजन के बीच पहुंचाने की कोशिश हो रही है। इसी कड़ी में जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में प्रदेशस्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया।