जौनपुर: राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के पीआरओ बने कृष्ण कुमार जायसवाल
भाजपा के खांटी कार्यकर्ताओं में शुमार इंजीनियर कृष्ण कुमार जायसवाल को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव का विशेष भरोसा मिला है। मंत्री ने उन्हें अपना जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) नियुक्त किया है। रविवार की दोपहर करीब 2 बजे राज्यमंत्री ने बताया कि कृष्ण कुमार जायसवाल पार्टी के प्रति बेहद समर्पित कार्यकर्ता हैं।