मछलीशहर: रामनगर में सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या
शनिवार देर रात जौनपुर जिले के रामनगर में बदमाशों ने बाइक सवार दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी। मझगांवा चंदौकी गांव के निवासी 60 वर्षीय शाहजहां और उनके भाई 45 वर्षीय जहांगीर व्यापारी थे। दोनों मुंगरा बादशाहपुर से घर लौट रहे थे। शनिवार की रात करीब 10 बजे जैसे ही वे रामनगर पहुंचे, पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।