दीपका: बालको में मानवता की मिसाल, स्वयंसेवकों ने गरीब परिवार की दो शादियों में किया सहयोग
Dipka, Korba | Apr 24, 2026 बालको क्षेत्र के कैलाश नगर स्थित राम मंदिर परिसर में रहने वाले एक आर्थिक रूप से कमजोर यादव परिवार के लिए सामाजिक सहयोग की अनूठी मिसाल सामने आई है। मजदूरी कर जीवनयापन करने वाले इस परिवार के लिए बेटी और बेटे दोनों की शादी कर पाना कठिन हो रहा था।परिवार की परेशानी जानकर बालको माधव प्रभात शाखा के स्वयंसेवक आगे आए और शादी की पूरी जिम्मेदारी उठाने का निर्णय लिया।