राजगढ़: राजगढ़ के उत्कृष्ट विद्यालय में पुस्तक मेले का शुभारंभ पूर्व विधायक एवं जिला पंचायत सीईओ द्वारा किया गया
राजगढ़ जिले में निजी स्कूलों द्वारा किताबों, यूनिफॉर्म और अन्य शैक्षणिक सामग्री को लेकर होने वाली मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी कड़ी में आज बुधवार की दोपहर 12:00 के लगभग राजगढ़ उत्कृष्ट विद्यालय में पुस्तक मेले का शुभारंभ किया गया,यह पुस्तक मेला 15 से 17 अप्रैल 2026 तक तीन दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा।