बांका: शंकरपुर के पास ऑटो की टक्कर से बाइक सवार जख्मी
Banka, Banka | Apr 20, 2026 बांका ढाकामोड़ मुख्य मार्ग स्थित शंकरपुर के समीप सोमवार की सुबह 11:00 बजे ऑटो की टक्कर से बाइक सवार जख्मी हो गया। जख्मी का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार रामपुर गांव निवासी विक्रम कुमार बाइक से बांका जा रहा था इस दौरान शंकरपुर के पास ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी जिसमें वह बाइक लेकर गिर गया और जख्मी हो गया।