बक्सर: छपरा में बीते दिनों अधिवक्ता पिता पुत्र की हत्या मामले को लेकर बक्सर में अधिवक्ताओं ने काला रिबन लगाकर किया कार्य
Buxar, Buxar | Jun 19, 2024 छपरा में बीते दिनों अधिवक्ता पिता-पुत्र की हुई निर्मम हत्या को लेकर बिहार बार काउंसिल के आह्वान पर जिला अधिवक्ता संघ बक्सर के नेतृत्व में हम सभी अधिवक्ताओ ने बिहार सरकार के खिलाफ काला रिबन लगा कार्य कर विरोध प्रकट किया. साथ ही राजस्थान एवं मध्यप्रदेश में जैसे एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू है वैसे ही जल्द से जल्द बिहार में लागू हो इस पर पुरजोर आवाज उठाई गई.