जौनपुर: जौनपुर में 'मिशन सेफ फ्यूचर' अभियान शुरू, 15 जुलाई तक स्कूल वाहनों की होगी सघन जांच
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए परिवहन विभाग ने जनपद में 'मिशन सेफ फ्यूचर' अभियान शुरू किया है। 15 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान के तहत सभी स्कूल वाहनों की सघन जांच की जाएगी और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई होगी। संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) अजीत सिंह ने शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे बताया कि सभी विद्यालयों को