हनुमानगढ़: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत के उपलक्ष्य में सोमवार को जंक्शन के मुख्य बाजार में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। इस दौरान पूर्व वार्ड पार्षद हिमांशु महर्षि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और उत्साहपूर्वक जश्न मनाया।