हुज़ूर: भोपाल से ओरछा -चंदेरी के बीच हेली पर्यटन सेवा शुरू, CM डॉक्टर मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी
Huzur, Bhopal | Apr 19, 2026 भोपाल स्टेट हैंगर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने "पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा" के नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा का रविवार को विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंनेयात्रियों को बोर्डिंग पास वितरित कर सेवा की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य प्रदेश में धार्मिकऔर पर्यटन स्थलों तक पहुंच को आसान बनाना है|