ग्वालियर गिर्द: MLB रोड बंद होते ही नौगजा रोड पर ट्रैफिक जाम, रविवार रात 8 बजे वाहनों की लगी लंबी कतार
ग्वालियर में रविवार रात 8 बजे शिंदे की छावनी स्थित नौगजा रोड पर लंबा जाम लग गया। एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य के चलते MLB रोड को दो महीने के लिए बंद किए जाने के बाद इस मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। वहीं डीडी मॉल के एंट्री और एग्जिट गेट भी नौगजा रोड की ओर खोल दिए गए हैं, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई और वाहन चालकों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा।