कायमगंज: गांव बीरपुर नादी में मवेशी के खेत में घुसने को लेकर चले लाठी-डंडे 3 लोग हुए घायल,कराया गया मेडिकल परीक्षण
नवाबगंज के गांव वीरपुर नादी निवासी तालिब अपने घर पर बैठे थे। तभी गांव के ही युवक और उसके साथी तालिब के घर पहुंचे।उन्होंने कुछ दिन पहले तालिब के मवेशियों के खेत में घुस जाने की बात पर गाली-गलौज किया। विरोध किया तो युवक और उसके साथियों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया तालिब को बचाने आए पिता शाहिद और बहन मुमताज घायल हो गई। सीएचसी मेडिकल परीक्षण कराया गया।