गोपालपुर: घर में घुसकर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
गोपालपुर थाना क्षेत्र में मारपीट के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 12 अप्रैल को मिथुन कुमार ने सूचना दी कि अंकुश कुमार हथियार से लैस होकर उनके घर में घुस आया और उनके साथ-साथ उनके पिता को भी बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया।