चौपारण: चौपारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.550 किलो अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
चौपारण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1.550 किलो अफीम, 7 लाख रुपये नकद, एक बोलेरो, एक अपाची बाइक और दो मोबाइल बरामद किए हैं। मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी फरार है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना पर डीएसपी (सीसीआर) अरमानुल हक के नेतृत्व में छापेमारी की गई। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भे