रामानुजगंज: शासकीय आईटीआई रामानुजगंज के प्रशिक्षण ट्रक से टायर और बैटरी चोरी, लाखों की क्षति हुई
रामानुजगंज सोमवार शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) में प्रशिक्षण कार्य हेतु उपयोग किए जा रहे टाटा सिग्ना ट्रक से अज्ञात चोरों द्वारा टायर और बैटरी चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद संस्था प्रबंधन ने थाना रामानुजगंज में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच पर जुटी हुई है