शाहजहांपुर महानगर के रेती रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर संगठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गणों के साथ सांसद अरुण कुमार सागर और ददरौल से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक अरविंद सिंह सहित भाजपा के मंडल अध्यक्ष और महामंत्री गण उपस्थित रहे।