सहारनपुर: कलक्ट्रेट पर बजरंग दल ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन देकर लव जिहाद, अवैध कब्जों और सुरक्षा मुद्दों पर उठाई मांग
सहारनपुर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन करते हुए डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संगठन ने देश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं, जबरन धर्मांतरण, महिलाओं के शोषण और कथित “लव जिहाद” जैसे मामलों पर चिंता जताई।