मेरठ: मेडिकल क्षेत्र की साप्ताहिक पैंठ बाजार में महिला से अभद्रता और मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
Meerut, Meerut | May 9, 2026 मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित शेरगढ़ की कुटी में लगने वाली साप्ताहिक पैंठ बाजार में एक महिला के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक महिला के साथ बदसलूकी करता दिखाई दे रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।