लूनकरनसर: खाजूवाला के नरेश सोनी की आईजीएनपी नहर में तलाश चौथे दिन भी जारी, कुरुक्षेत्र से बुलाए गए विशेषज्ञ तैराक
बीकानेर। खाजूवाला निवासी 17 वर्षीय नरेश सोनी के आईजीएनपी नहर में गिरने की आशंका के बाद चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा। पूगल थाना क्षेत्र में आरडी 685 के पास कपड़े और बैग मिलने के बाद से पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तलाश में जुटी हैं।