बहराइच: रमपुरवा के पास मेला देखने जा रहे बालक को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में बालक की हुई मौत
हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत रमपुरवा के पास ट्रक की टक्कर से एक बालक की मौत हो गई। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भेज दिया। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है तथा मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि बालक मेला देखने जा रहा था, तभी हादसे में उसकी मौत हो गई।