बहराइच: सराय मेहराबाद गांव में कोटेदार की दबंगई से कार्ड धारक परेशान, डीएम कार्यालय पर ग्रामीणों ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
जिले के सराय मेहराबाद गांव के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान की अगुवाई में डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। सभी का कहना है कि कोटेदार और उसके पुत्र के द्वारा कम खाद्यान्न दिया जा रहा है और विरोध करने पर मारपीट की जाती है। सभी ग्रामीणों ने दूसरा कोटा चयन करवाने की मांग की है।